देश की खबरें | कर्नाटक: जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में राजस्थान का एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में राजस्थान के एक व्यक्ति को फर्जी बिल जारी करने और कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक वाणिज्यिक कर विभाग ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, नौ जुलाई बेंगलुरु में राजस्थान के एक व्यक्ति को फर्जी बिल जारी करने और कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक वाणिज्यिक कर विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि वाणिज्य कर विभाग के दक्षिण क्षेत्र के प्रवर्तन और खुफिया शाखा के अधिकारियों ने बेंगलुरु पूर्व पुलिस की सहायता से राजस्थान के जालौर जिले के निवासी कैलाश विलोय को पहले हिरासत में लिया, फिर बाद में औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, विलोय ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके कई बैंक खाते खोले और अपने नाम पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण नंबर प्राप्त किए।

इसने कहा कि पंजीकरण नंबर का इस्तेमाल करोड़ों रुपये के फर्जी बिल जारी करने के लिए किया गया।

इन फर्जी बिलों के जरिए कथित तौर पर गुपचुप तरीके से धातु के कबाड़ की ढुलाई और कर्नाटक व अन्य राज्यों के व्यापारियों को अवैध रूप से ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ का दावा करने में मदद मिली, जिससे कर चोरी की गई।

विभाग ने बताया कि विलोय ने जो कुछ किया, उससे प्रतीत होता है कि वह एक बड़े गिरोह का हिस्सा है जिसका उद्देश्य सामान की ढुलाई के बिना ही फर्जी चालान जारी करके ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ व्यवस्था का गलत इस्तेमाल करना है।

बेंगलुरु की विशेष आर्थिक अदालत ने जांच के लिए आरोपी को वारंट पर विभाग को सौंप दिया है।

वाणिज्यिक कर विभाग अपनी जांच जारी रखे हुए है और मामले का कई पहलुओं से विश्लेषण कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\