देश की खबरें | कर्नाटक : नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में उडुपी की अतिरिक्त जिला अदालत एवं पाक्सो की विशेष अदालत ने बुधवार को 21 वर्षीय एक युवक को 17 वर्षीया नाबालिग को शादी का झांसा दे कर उससे बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं आर्थिक दंड की सजा सुनायी।

उडुपी, सात नवंबर कर्नाटक में उडुपी की अतिरिक्त जिला अदालत एवं पाक्सो की विशेष अदालत ने बुधवार को 21 वर्षीय एक युवक को 17 वर्षीया नाबालिग को शादी का झांसा दे कर उससे बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं आर्थिक दंड की सजा सुनायी।

दोषी युवक का नाम मिथुन है और वह कुंडापुर का रहने वाला है। उसने कालेज की 17 वर्षीय छात्रा से दोस्ती की और शादी का वादा करके जनवरी 2023 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

लड़की के शरीर में बदलाव दिखाई देने पर उसके परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है।

चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर बाद में लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। कुंदापुर पुलिस थाने के तत्कालीन सर्कल इंस्पेक्टर कुमार ने मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था।

इस मामले में कुल 30 गवाह थे जिनमें से 16 को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने डीएनए सबूतों पर भी गौर किया।

अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उक्त अपराध के लिए उसे बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ उस पर 21,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी