देश की खबरें | कर्नाटक: अंतर-धार्मिक संबंध को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की बेलगावी पुलिस ने 24 वर्षीय अरबाज मुल्ला की हत्या के मामले में एक महिला के माता-पिता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेलगावी, आठ अक्टूबर कर्नाटक की बेलगावी पुलिस ने 24 वर्षीय अरबाज मुल्ला की हत्या के मामले में एक महिला के माता-पिता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में ईरप्पा कुंबर और उसकी पत्नी सुशीला कुंबर भी शामिल हैं।

पति-पत्नी इस बात से नाराज थे कि उनकी बेटी अरबाज मुल्ला से प्यार करती थी।

पुलिस ने कहा कि दंपति ने उस व्यक्ति के साथ-साथ अपनी बेटी को भी इस रिश्ते को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने मुल्ला की मां नाजिमा शेख को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।

इन चेतावनियों का दोनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि वे एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे।

एक सप्ताह पहले खानपुर में रेल पटरी पर मुल्ला का सिर कटा हुआ शव मिला था। पुलिस ने बताया कि नाजिमा ने एक 'महाराज' और 'बिरजे' पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कहा कि मामले की तफ्तीश के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

पुलिस ने कहा कि हाल में गठित दक्षिणपंथी संगठन श्रीराम सेना-हिंदुस्तान का एक सदस्य भी गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल है। यह प्रमोद मुतालिक की श्रीराम सेना से अलग हुआ समूह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\