खेल की खबरें | कर्ण शर्मा को आठ विकेट, रेलवे ने विदर्भ को 213 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रेलवे के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने आठ विकेट चटकाए लेकिन इसके बावजूद विदर्भ की टीम रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के पहले दिन कप्तान फैज फजल के शतक की बदौलत 213 रन बनाने में सफल रही।

नागपुर, 13 दिसंबर रेलवे के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने आठ विकेट चटकाए लेकिन इसके बावजूद विदर्भ की टीम रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के पहले दिन कप्तान फैज फजल के शतक की बदौलत 213 रन बनाने में सफल रही।

कप्तान फजल (112 रन, 219 गेंद) ने एक छोर संभाले रखा लेकिन विदर्भ के अन्य बल्लेबाजों के पास कर्ण (38 रन पर आठ विकेट) की फिरकी का कोई जवाब नहीं था। फजल भी अंतत: कर्ण का ही शिकार बने। वह आउट होने वाले नौवें बल्लेबाज रहे।

फजल ने अपनी पारी में 12 चौके मारे।

फजल के अलावा विदर्भ की ओर से अथर्व ताइडे (43) और संजय रघुनाथ (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

इसके जवाब में रेलवे ने दिन का खेल खत्म होने तक 6.1 ओवर में एक विकेट पर 22 रन बनाए।

मोहाली में ग्रुप डी के एक अन्य मैच में पंजाब ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के दोहरे शतक से चंडीगढ़ के खिलाफ तीन विकेट पर 363 रन बनाए।

चंडीगढ़ का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ जब प्रभसिमरन (202) और अभिषेक शर्मा (100) ने पहले विकेट केलिए 57.4 ओवर में 250 रन जोड़कर पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई।

गुरिंदर सिंह ने अभिषेक को दूसरे सत्र के अंत में आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक ने 146 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और दो छक्के मारे।

प्रभसिमरन आउट होने वाले दिन के आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें रोहित ढांडा (50 रन पर दो विकेट) की गेंद पर संदीप शर्मा ने लपका। संदीप ने नमन धीर (34) को भी आउट किया। प्रभमसिमरन ने 278 गेंद की अपनी पारी में 28 चौके और दो छक्के मारे।

दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान मनप्रीत सिंह 16 जबकि अनमोलप्रीत सिंह पांच रन बनाकर खेल रहे थे।

अगरतला में गुजरात की टीम कप्तान प्रियांक पांचाल की 111 रन की पारी के बावजूद त्रिपुरा के खिलाफ 75.3 ओवर में 271 रन पर सिमट गई।

त्रिपुरा की ओर से तेज गेंदबाज मणिशंकर मूरासिंह ने 74 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने पांचाल सहित शीर्ष पांच बल्लेबाजों को आउट किया।

त्रिपुरा ने इसके जवाब में एक ओवर में बिना विकेट खोए एक रन बनाया।

जम्मू में मध्य प्रदेश ने यश दुबे (81), रजत पाटीदार (62) और शुभम शर्मा (52) के अर्धशतक से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ छह विकेट पर 251 रन बनाए।

मेजबान टीम की ओर से आकिब नबी ने 45 रन पर तीन विकेट हासिल किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी