देश की खबरें | कपिल शर्मा नए कॉमेडी शो के साथ नेटफ्लिक्स पर आएंगे नजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक नए कॉमेडी शो के लिए ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।

मुंबई, 14 नवंबर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक नए कॉमेडी शो के लिए ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।

'ओवर द टॉप' (ओटीटी) मंच नेटफ्लिक्स की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए भारतीय टेलीविजन पर राज करने वाले कपिल शर्मा ने दुनियाभर के अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।"

इसमें शर्मा के साथ उनके साथी कलाकार अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर भी नजर आएंगे।

शर्मा ने इससे जुड़ी एक वीडियो भी साझा की।

नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा कि कपिल शर्मा के पास मनोरंजन का पिटारा है। अपनी हास्यकला के दम पर उन्होंने पूरे भारत में एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उनके साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने और भारतीय कॉमेडी किंग को उनके प्रिय तथा जाने-माने सह कलाकारों के साथ नेटफ्लिक्स पर एक बिल्कुल नए कॉमेडी शो में लाकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स के जरिए कपिल भारतीय दर्शकों के साथ-साथ दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू