देश की खबरें | हरिद्वार में गोलीबारी की घटना के लिए कपिल सांगवान गिरोह का सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के हरिद्वार में एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर के रिश्तेदार पर गोली चलाने के आरोपी एक युवक को दिल्ली के नरेला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जुलाई उत्तराखंड के हरिद्वार में एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर के रिश्तेदार पर गोली चलाने के आरोपी एक युवक को दिल्ली के नरेला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि समी खान उर्फ ​​सनी (18) अपने स्कूल के दिनों से ही गैंगस्टर से प्रभावित था और कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू गिरोह में शामिल हो गया था।

वह दो जून को मंजीत महल गिरोह से जुड़े एक गैंगस्टर के रिश्तेदार, एक होटल व्यवसायी पर हमले में कथित रूप से शामिल था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने कहा, ‘‘गोलीबारी की साजिश गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू ने रची थी, जो फिलहाल विदेश से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है। उसके गिरोह और मंजीत महल गिरोह के बीच लंबे समय से हिंसक प्रतिद्वंद्विता है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर, खासकर नजफगढ़ क्षेत्र में 12 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।’’

घटना के बाद खान नेपाल भाग गया था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसे 30 जून को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने कहा कि दो जून के हमले में रोहतक निवासी अरुण उर्फ ​​सुखा को मारने का प्रयास किया गया था, जो मंजीत महल गिरोह के सदस्य का करीबी रिश्तेदार था।

इसने कहा कि खान समेत हमलावरों ने शाम लगभग 5.30 बजे खरखरी इलाके में एक होटल के पास अरुण को पकड़ लिया और गोली मार दी। वह हमले में बच गया।

पुलिस ने बताया कि खान फगवाड़ा के एक अपराधी हिमांशु के जरिए सांगवान के संपर्क में आया था। इसने बताया कि खान और हिमांशु की एक दूसरे स्थानीय अपराधी से दुश्मनी थी।

इसने बताया कि हमले को अंजाम देने के लिए हिमांशु ने पंजाब के तीन अन्य युवाओं को इसमें शामिल किया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान खान और हिमांशु विदेश में बैठे सांगवान के गुर्गों के लगातार संपर्क में थे।

नेपाल के बीरगंज में जन्मा खान 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद फगवाड़ा चला गया था।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी की सूचना हरिद्वार पुलिस को दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड