देश की खबरें | कपिल सांगवान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दुश्मनों को खत्म करने की रच रहा था साजिश: दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर कपिल सांगवान के गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जो सांगवान के इशारे पर उसके दुश्मनों को खत्म करने की साजिश रच रहा था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर कपिल सांगवान के गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जो सांगवान के इशारे पर उसके दुश्मनों को खत्म करने की साजिश रच रहा था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कपिल सांगवान के गिरोह को ​नंदू गिरोह के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सोमबीर सिंह उर्फ ​​फिल्मी (40) के रूप में हुई है और उसे गुप्त सूचना पर छह मई को ताजपुर खुर्द गांव में डिफेंस एन्क्लेव रोड के पास स्कूटर चलाते समय गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमबीर को हाल ही में ककरोला गांव में गोलीबारी से जुड़े एक मामले में जमानत मिली थी।

अधिकारी ने बताया, “रिहा होने के बाद सोमबीर ने एक हथियार खरीदा और दुश्मनों को निशाना बनाने के लिए अपने गिरोह के सरगना से आदेश मिलने का इंतजार कर रहा था।”

पुलिस के अनुसार सोमबीर का हत्या, हत्या के प्रयास, भूमि हड़पने की गतिविधियों सहित विभिन्न अपराधों में शामिल होने का लंबा इतिहास रहा है।

पुलिस ने बताया कि सोमबीर ज्यादातर द्वारका और बाहरी दिल्ली के इलाकों में अपराध को अंजाम देता था। वह सोमबीर 2010 में कपिल सांगवान-ज्योति बाबा गिरोह में शामिल हुआ और कई चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और चार गोलियां बरामद की गई हैं।

उन्होंने बताया, “सोमबीर ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हाल ही में एक प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के लिए गोलीबारी की थी। उसकी गिरफ्तारी से राजधानी में एक बड़े गैंगवार की आशंका टल गई है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड