देश की खबरें | कपिल देव बेचैनी की शिकायत के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कपिल (61 वर्ष) को गुरूवार तबियत ठीक नहीं लग रही थी जिसके बाद उन्हें यहां एक अस्पताल में ले जाया गया। भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने पीटीआई को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में एडमिट : 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मल्होत्रा ने कहा, ‘‘वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं। मैंने अभी उनकी पत्नी (रोमी) से बात की। वह कल थोड़ी बेचैनी महसूस कर रहे थे। अस्पताल में उनके परीक्षण किये जा रहे हैं। ’’

हालांकि असत्यापित रिपोर्टों के अनुसार 1983 विश्व विजेता की दिल का दौरा पड़ने के बाद एंजियोप्लास्टी हुई है।

यह भी पढ़े | Kapil Dev Hospitalised After Suffering Heart Attack: कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती.

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं। हमेशा मजबूत रहिये। ’’

भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं।

वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाये हैं।

कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड