देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में ढाबा मालिक के पहचान छिपाने पर कांवड़ियों ने हंगामा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे के मालिक द्वारा पर कथित तौर पर अपनी पहचान न बताने को लेकर कांवड़ियों ने हंगामा किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 जुलाई मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे के मालिक द्वारा पर कथित तौर पर अपनी पहचान न बताने को लेकर कांवड़ियों ने हंगामा किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मीरापुर थाना क्षेत्र के सैनी भट्टा चौक के पास ‘लकी शुद्ध’ ढाबा में रविवार को उस समय हुई जब कांवड़िए वहां दोपहर का भोजन कर रहे थे।

उसने बताया कि भोजन करने के बाद कांवड़ियों ने कथित तौर पर ढाबा मालिक के मुस्लिम होने को लेकर हंगामा किया।

थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया, ‘‘ढाबा मालिक की अपनी पहचान उजागर न करने पर कुछ कांवड़ियों से बहस हो गई। बाद में, कांवड़ियों ने अपनी यात्रा जारी रखी।’’

पुलिस ने बताया कि ढाबे के एक कर्मचारी पवन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।

उधर, पुलिस ने एक बयान में कहा कि अपने पिता के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान लापता हुआ नौ वर्षीय कांवड़िया रविवार शाम मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर फलौदा गांव के पास मिल गया जिसे उसके पिता को सौंप दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रविवार को एक बच्चे के लापता होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की और बच्चा एक शिविर में मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा