देश की खबरें | कांकेर मुठभेड़ से माओवादियों के आपूर्ति नेटवर्क को भारी झटका : छत्तीसगढ़ पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद पुलिस ने दावा किया है कि इससे माओवादियों की उत्तर बस्तर ‘डिवीजन कमेटी’ को बड़ा झटका लगा है।

कांकेर, 17 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद पुलिस ने दावा किया है कि इससे माओवादियों की उत्तर बस्तर ‘डिवीजन कमेटी’ को बड़ा झटका लगा है।

उसका कहना है कि यह कमेटी क्षेत्र में अवैध लेवी वसूलने और संगठन के आपूर्ति नेटवर्क को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी।

कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से इस समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ में यह पहली बार है कि जब सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दो नक्सलियों की पहचान शंकर राव और ललिता के रूप में की गई है। दोनों ‘डिविजनल कमेटी’ सदस्य थे और उनके सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि यह मुठभेड़ कांकेर, नारायणपुर (छत्तीसगढ़ में) और गढ़चिरौली (महाराष्ट्र से सटे) के त्रिकोणीय स्थान पर हुई है। उनके अनुसार इस जगह को माओवादियों की उत्तर बस्तर ‘डिवीजन कमेटी’ के लिए सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है।

सुंदरराज ने बताया कि उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी में लगभग 70 से 80 नक्सली हैं, जिसमें माओवादियों की चार क्षेत्र समितियां हैं रावघाट, परतापुर, कुवे और किसकोड़ो शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि माओवादियों की अलग-अलग डिवीजन समितियां अलग-अलग काम संभालती हैं। उनका कहना है कि उत्तर बस्तर ‘डिवीजन समिति’ अवैध लेवी वसूली और रसद आपूर्ति नेटवर्क संभालती है।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ''मंगलवार की मुठभेड़ ने उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी को भारी झटका पहुंचाया है। इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, हम सही दिशा में जा रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया चल रही है और अब तक उनमें से दो की पहचान शंकर राव और ललिता के रूप में की गई है। उनके मुताबिक दोनों ‘डिविजनल कमेटी’ के सदस्य थे और उनके सिर पर आठ—आठ लाख रुपये का इनाम था।

सुंदरराज ने बताया, ''प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मारे गए ज्यादातर नक्सली परतापुर एरिया कमेटी के थे।''

पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के सिलसिले में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर सुंदरराज ने कहा कि पिछले साल के विधानसभा चुनाव के दौरान, नक्सलियों ने हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश की थी लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

उन्होंने कहा , ‘‘इस समय भी आम चुनाव के लिए हमने उपलब्ध संसाधनों के साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है और हमें उम्मीद है कि बस्तर और कांकेर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\