खेल की खबरें | केन ने एंडोरा के खिलाफ इंग्लैंड को शर्मसार होने से बचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने इस जीत से हालांकि अपना विजय अभियान जारी रखा। यह उसकी लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके नौ अंक हो गए हैं और वह ग्रुप के में शीर्ष पर काबिज है।
इंग्लैंड ने इस जीत से हालांकि अपना विजय अभियान जारी रखा। यह उसकी लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके नौ अंक हो गए हैं और वह ग्रुप के में शीर्ष पर काबिज है।
इंग्लैंड की टीम विश्व में 173वें स्थान पर काबिज टीम के सामने तब तक गोल नहीं कर सकी जब तक कि 50वें मिनट में नोनी मदुके के पास को केन ने गोल में नहीं बदल दिया। केन का इंग्लैंड की तरफ से यह 106 मैच में 72वां गोल था।
केन ने कहा, ‘‘हमें निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यह ऐसा प्रदर्शन नहीं है जिसे बहुत से लोग याद रखेंगे। हमें खुशी है कि हम तीन अंक हासिल करने में सफल रहे।’’
अल्बानिया और सर्बिया के बीच कड़ी सुरक्षा के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। अल्बानिया तीन मैचों के बाद चार अंकों के साथ ग्रुप के में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)