देश की खबरें | कनक को जूनियर विश्व कप में एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की उभरती हुई निशानेबाज कनक ने बुधवार को जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष पर रहकर भारत का स्वर्ण पदक का खाता खोला।

नयी दिल्ली, 21 मई हरियाणा की उभरती हुई निशानेबाज कनक ने बुधवार को जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष पर रहकर भारत का स्वर्ण पदक का खाता खोला।

पिछले साल लीमा में जूनियर विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता 17 वर्षीय कनक ने आठ महिलाओं के 24 शॉट के फाइनल में 239.0 अंक हासिल किए और दो बार की ओलंपियन तथा मौजूदा यूरोपीय चैंपियन मोल्दोवा की अन्ना डुल्स को 1.7 अंक से पछाड़ा।

चीनी ताइपे की चेन येन-चिंग ने कांस्य पदक जीता।

भारत की दो भारतीय निशानेबाजों ने इस स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था जिसमें प्राची 571 अंक जुटाकर कनक (572 अंक) के पीछे पांचवें स्थान पर रहीं।

इसके बाद कनक ने इस स्तर पर अपना अनुभव दिखाया और फाइनल के अंतिम चरण कई मौकों पर 10 से अधिक अंक जुटाकर आसानी से जीत हासिल की।

मैच के बाद कनक ने कहा, ‘‘शुरुआत में मैं थोड़ी नर्वस थी लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाई।’’

प्राची फाइनल में शुरुआत से ही शीर्ष तीन में बनी हुई थी और पदक की दावेदार दिख रही थी। प्राची ने हालांकि इसके बाद 8.6 अंक का खराब निशाना लगाया जबकि कनक ने 10.5 अंक के साथ बढ़त बना ली।

प्राची के पीछे छूटने के बाद कनक ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। उन्होंने अपने अंतित शॉट में 9.4 अंक जुटाए जो उनके कोच को खुश नहीं करेगा लेकिन तब तक स्वर्ण पदक उनकी झोली में आ चुका था।

एड्रियन करमाकर ने मंगलवार को पदार्पण करते हुए 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में भारत का खाता खोला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\