खेल की खबरें | कामिंडु मेंडिस ने ब्रैडमैन की बराबरी की, श्रीलंका ने गॉल टेस्ट में पकड़ मजबूत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन पर घोषित की और दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड के 22 रन तक दो विकेट झटक लिये।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन पर घोषित की और दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड के 22 रन तक दो विकेट झटक लिये।

कामिंडु ने अपनी 13वीं ही टेस्ट पारी में 1,000 रन की उपलब्धि हासिल की जिससे वह ब्रैडमैन की बराबरी पर आ गये जिन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में ऐसा किया था। इंग्लैंड के हर्बर्ट सुटक्लिफ और वेस्टइंडीज के महान एवर्टन वीक्स ने 12 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

कामिंडु ने लंच से पहले अपना पांचवां शतक लगाया और फिर उन्होंने रचिन रविंद्र की गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से एक ऊंचा छक्का लगाकर अपना 1,000वां रन पूरा किया।

वह इस मील के पत्थर को हासिल करने वाले सबसे तेज श्रीलंकाई ही नहीं बल्कि सबसे तेज एशियाई खिलाड़ी भी बना गये। उन्होंने श्रीलंका के महान क्रिकेटर रॉय डायस (23 पारी) और भारत के विनोद कांबली (14 पारी) को पीछे छोड़ दिया।

कामिंदु के अपने पहले दोहरे शतक तक पहुंचने से पहले ही श्रीलंका ने पारी घोषित कर दी। वह 250 गेंद पर 182 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें उन्होंने 16 चौके और चार छक्के लगाये।

कामिंदु को कुसल मेंडिस का पूरा सहयोग मिला जिन्होंने नाबाद 106 रन बनाए। इन दोनों ने मिलकर 200 रन की नाबाद साझेदारी की जो घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के लिए छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी।

इस साझेदारी ने गॉल में किसी भी टीम द्वारा छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया।

सुबह मेजबान टीम ने एंजेलो मैथ्यूज (88 रन) और कप्तान धनंजय डि सिल्वा (44 रन) के विकेट गंवा दिये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी