देश की खबरें | पद्मश्री से सम्मानित कामेश्वर प्रसाद ने रिम्स निदेशक का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पद्मश्री से सम्मानित डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने रविवार को रिम्स का निदेशक पद संभाल लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 15 नवंबर पद्मश्री से सम्मानित डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने रविवार को रिम्स का निदेशक पद संभाल लिया।

राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) का निदेशक पद संभालने के बाद डॉ.प्रसाद ने कहा कि पदभार ग्रहण का दिन उन्होंने रविवार इसलिए चुना क्योंकि आज ही राज्य स्थापना दिवस के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

यह भी पढ़े | आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे लेकिन इतनी रैलियां नहीं हुई: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिम्स की प्रभारी निदेशक डॉ. मंजू गाड़ी ने उन्हें पदभार सौंपा और उनका स्वागत किया।

डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि उनके लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह रिम्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े | असम में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी.

उन्होंने कहा कि मरीजों का समुचित इलाज कैसे हो यह उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अच्छे इलाज के लिए अच्छे चिकित्सकों की आवश्यकता होती है और इसके लिए अच्छी शिक्षा मिलेगी तभी स्वास्थ्य बेहतर होगा।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि अच्छी शिक्षा तब तक अधूरी है जब तक शिक्षा के लिए अच्छा माहौल न हो।

गौरतलब है कि डॉ. प्रसाद ने नयी दिल्ली में न्यूरोलॉजिस्ट (तंत्रिकातंत्र विशेषज्ञ)के तौर पर 40 वर्षों तक काम किया है।

डॉ. प्रसाद की नियुक्ति आठ अक्टूबर को की गयी थी। उन्होंने एम्स से एमडी तथा डीएम की डिग्री प्राप्त की और एम्स में बतौर न्यूरोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं भी दी।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें