Vinod Kambli Health Update: विनोद कांबली की हालत स्थिर, अस्पताल से 2-3 दिनों में मिल सकती हैं छुट्टी! जांच में ब्रेन में पाए गए पुराने खून के थक्के; VIDEO

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सीय जांच में उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जमने का पता चला है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

विनोद कांबली(Photo Credits IASN)

Vinod Kambli Health Update: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सीय जांच में उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जमने का पता चला है. उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने सोमवार को यह जानकारी दी. कांबली (52) का इलाज कर रहे डॉ. विवेक त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने शुरुआत में मूत्र संक्रमण और ऐंठन की शिकायत की जिसके बाद उन्हें शनिवार को भिवंडी शहर के काल्हेर इलाके में शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह भी पढ़ें: विनोद कांबली की तबियत फिर बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर लेकिन गंभीर

त्रिवेदी ने कहा कि आकृति अस्पताल में उनकी देखरेख कर रही मेडिकल टीम ने कई परीक्षण के बाद उनके मस्तिष्क में थक्के का पता चला. इस चिकित्सक ने कहा कि कांबली के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और टीम मंगलवार को अतिरिक्त चिकित्सा जांच करेगी. त्रिवेदी ने बताया कि अस्पताल प्रभारी एस सिंह ने कांबली को अपनी चिकित्सा सुविधा में जीवन भर मुफ्त इलाज देने का फैसला किया है.

विनोद कांबली की हालत स्थिर:

कांबली लंबे समय से शराब से जुड़ी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. हाल ही में दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुंबई यह पूर्व खिलाड़ी काफी कमजोर दिखाई दिया. उन्हें अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर का हाथ पकड़कर भावुक होते देखा गया.

जानें विनोद कांबली के बारे में

कांबली ने भारत के लिए 104 एकदिवसीय और 17 टेस्ट में क्रमश: 2477 और 1084 रन बनाये है.

कांबली ने स्कूल स्तर पर तेंदुलकर के साथ ऐतिहासिक 664 रन की अटूट साझेदारी की थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट