खेल की खबरें | कमलप्रीत कौर ने चक्का फेंक में राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ ओलंपिक का टिकट कटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर ने अपने निजी प्रदर्शन में चार मीटर का सुधार करते हुए 65.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

पटियाला, 19 मार्च चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर ने अपने निजी प्रदर्शन में चार मीटर का सुधार करते हुए 65.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

इस चैम्पियनशिप के 2019 सत्र में स्वर्ण पदक जीतने वाली कमलप्रीत ने महिलाओं के मुकाबले में अपने पहले ही प्रयास में 65.06 मीटर तक चक्का फेंक कर राष्ट्रीय खेल संस्थान में मौजूद दर्शकों को चौका दिया। पंजाब की इस खिलाड़ी ने इसके बाद अपने पांचों प्रयास में फाउल किया।

तोक्यो ओलंपिक के लिए महिला चक्का फेंक में क्वालीफिकेशन मानक 63.05 है।

कमलप्रीत का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61.04 मीटर था जो उन्होंने 2018 में हासिल किया था। उन्होंने कृष्णा पूनिया के नौ साल पुराने राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ा। कृष्णा पूनिया ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 64.76 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता था और राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया था।

एशियाई खेलों 2018 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धा कर रही अनुभवी सीमा पूनिया ने 62.64 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया। 37 साल की पूनिया ने एशियाई खेलों 2014 (स्वर्ण), 2018 (रजत) के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के 2006, 2010, 2014 और 2018 सत्र में पदक जीते हैं।

वह एक से कम मीटर से ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल करने से चूक गयी।

दिल्ली की सोनल गोयल (52.11 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

अन्य प्रतियोगिताओं में असम की हिमा दास ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में 23.21 सेकेंड के समय के साथ मीट रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वह हालांकि ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल नहीं कर सकी।

तमिलनाडु की धनलक्ष्मी 23.29 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि अर्चना सुसींद्रन 23.60 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

महिलाओं के 200 मीटर में ओलंपिक क्वलाफीकेशन मानक 22.80 सेकेंड है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड