देश की खबरें | कमलजीत को जूनियर निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा निशानेबाज कमलजीत ने कोरिया के चांगवोन में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैंपियनशिप के अंतिम दिन भारत को दो और स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई युवा निशानेबाज कमलजीत ने कोरिया के चांगवोन में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैंपियनशिप के अंतिम दिन भारत को दो और स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की।

इस 19 साल के निशानेबाज ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाएं जीतीं।

इस विश्व कप में भारत का अभियान 17 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य) के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर खत्म हुआ। चीन 12 स्वर्ण सहित 28 पदक के साथ शीर्ष पर रहा।

कमलजीत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में संभावित 600 में से 544 का स्कोर किया और उज्बेकिस्तान के वेनियामिन निकितिन (542) को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। कोरिया के किम टैमिन ने 541 के स्कोर साथ कांस्य पदक जीता।

कमलजीत ने अंकित तोमर और संदीप बिश्नोई के साथ मिलकर कुल 1617 अंक के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।  इसमे भी उज्बेकिस्तान 1613 के स्कोर के साथ दूसरे जबकि कोरिया 1600 के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की तियाना एक अंक से पिछड़ गयी जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तियाना ने 519 अंक बनाये जबकि खन्ना अलियेवा ने 520 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\