विदेश की खबरें | कमला सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से डेमोक्रेट उम्मीदवार चुनी गईं : ट्ंरप प्रचार टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने शुक्रवार को दावा किया कि कमला हैरिस सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गईं डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हैं, क्योंकि उनके नाम पर एक भी वोट नहीं पड़ा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, तीन अगस्त अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने शुक्रवार को दावा किया कि कमला हैरिस सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गईं डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हैं, क्योंकि उनके नाम पर एक भी वोट नहीं पड़ा।

ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने कमला के चयन की प्रक्रिया को "साम्यवादी चीन की याद दिलाने वाला" करार दिया।

भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला (59) ने शुक्रवार को पर्याप्त डेलीगेट (प्रतिनिधियों) के वोट हासिल कर लिए, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया गया।

अमेरिका में पांच नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में देश की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला का मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप (78) से होगा।

ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने कहा, “डेमोक्रेटिक पार्टी के लोग लोकतंत्र के लिए वास्तविक खतरा हैं। अमेरिकी इतिहास की सबसे कम लोकप्रिय उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उनके नाम पर एक भी वोट पड़े बिना आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।”

प्रचार टीम ने कहा, “साम्यवादी चीन की याद दिलाने वाली एक प्रक्रिया में, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने अपने पिछले नामांकित व्यक्ति को उस समय हटा दिया, जब उसकी सेहत में गिरावट की बात को छिपाना असंभव हो गया था। इसके बाद उन्होंने कमला को सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया।”

टीम का इशारा जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने की तरफ था।

उसने कहा कि अब वे जब तक संभव हो, तब तक कमला को जनता से दूर रखना चाहते हैं, नहीं तो उनकी अति उदारवादी विचारधारा और (राष्ट्रपति) कार्यालय में सेवाएं देने की उनकी अयोग्यता मतदाताओं के सामने आ जाएगी।

इस बीच, ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक ईमेल में हैरिस पर "कहर बरपाने" का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति की नस्ली पहचान पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद ट्रंप शनिवार को अटलांटा के प्रमुख चुनाव मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

ट्रंप ने ईमेल में कहा, “कहर बरपाने में 24 घंटे बचे हैं। कल इसी समय कुटिल कमला का दुस्वप्न सच हो जाएगा। जब मैं डीप ब्लू अटलांटा में एमएजीए (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) के हजारों समर्थकों से भरे कक्ष में रैली मंच पर पहुंचूंगा, तो वह सच्चाई से और पीछा नहीं छुड़ा पाएंगी।”

उन्होंने कहा कल मैं मंच पर कदम रखूंगा और 'ओपन बॉर्डर जार' कमला हैरिस को उनके असफल राजनीतिक करियर की सबसे बुरी शिकस्त दूंगा।”

ट्रंप और उनके समर्थक कमला को बाइडन प्रशासन की 'ओपन बॉर्डर जार' करार देते हुए उन पर उदार आव्रजन नीतियों की प्रभारी होने का आरोप लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि मौजूदा प्रशासन में सीमा पार से अवैध आव्रजन बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट