विदेश की खबरें | कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र पहुंची कमला हैरिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सियोल, 29 सितंबर (एपी) अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) पहुंची।
सियोल, 29 सितंबर (एपी) अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) पहुंची।
हैरिस के दक्षिण कोरिया पहुंचने से पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को दो कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था और उसके परमाणु परीक्षण करने का खतरा भी मंडरा रहा है।
डीएमजेड की यात्रा अमेरिकी नेताओं के लिए एक रस्म बन गई है, जिसके जरिए वे आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े होने के अपने रुख को स्पष्ट करने की कोशिश करते हैं।
डीएमजेड जाने से पहले हैरिस ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक से उनके सियोल स्थित कार्यालय में मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की।
मई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने वाले सुक ने हैरिस की यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक ‘‘महत्वपूर्ण कदम’’ बताया।
हैरिस इससे पहले तीन दिन की जापान यात्रा पर थीं। तोक्यो में उन्होंने उत्तर कोरिया के ‘‘अवैध हथियार कार्यक्रम’’ की निंदा की थी। हैरिस ने तोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भी हिस्सा लिया था।
इससे पहले वाशिंगटन में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने कहा था, नए मिसाइल परीक्षण हैरिस को डीएमजेड से जाने से नहीं रोक पाएंगे और वह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिका की ‘‘कड़ी प्रतिबद्धता’’ दिखाने के लिए वहां जाना चाहती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)