विदेश की खबरें | अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद कमला हैरिस ने कहा- सेवा के लिए तैयार हूं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस ने बुधवार को अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद कहा कि वह जनता की ‘‘सेवा करने के लिए तैयार’’ हैं।

वाशिंगटन, 20 जनवरी भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस ने बुधवार को अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद कहा कि वह जनता की ‘‘सेवा करने के लिए तैयार’’ हैं।

चेन्नई निवासी प्रवासी भारतीय मां की बेटी हैरिस (56) ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं।

हैरिस अमेरिका की 49 वीं उपराष्ट्रपति हैं। वह राष्ट्रपति जो बाइडन (78) के साथ काम करेंगी। हैरिस ने 61 वर्षीय माइक पेंस की जगह ली है, जबकि बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप की जगह ली है।

शपथ लेने के बाद हैरिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘सेवा करने के लिए तैयार हूं।’’

शपथ लेने के पहले ट्विटर पर अपने निजी अकाउंट से उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमेशा लोगों के लिए काम करूंगी। ’’

अपनी मां समेत कुछ अन्य महिलाओं की तस्वीरों वाले एक वीडियो के साथ एक अन्य ट्वीट में हैरिस ने कहा, ‘‘मैं आज उन महिलाओं के कारण यहां हूं, जो मुझसे पहले आयी थीं।’’

कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में 1964 में जन्मीं हैरिस के माता-पिता ने उनकी परवरिश नागरिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले माहौल में की।

उनकी मां श्यामला गोपालन ने स्तन कैंसर पर अनुसंधान किया था जिनकी 2009 में कैंसर से मृत्यु हो गई। उनके पिता डोनाल्ड अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\