देश की खबरें | कमल हासन एमएनएम के स्थाई अध्यक्ष होंगे: पार्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कमल हासन की अगुवाई वाली मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने बृहस्पतिवार को अपने प्रमुख को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया और घोषणा की कि वह उसके "स्थायी अध्यक्ष" होंगे।

चेन्नई, 11 फरवरी कमल हासन की अगुवाई वाली मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने बृहस्पतिवार को अपने प्रमुख को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया और घोषणा की कि वह उसके "स्थायी अध्यक्ष" होंगे।

यहां आयोजित पार्टी के आम सम्मेलन में कहा गया कि हासन ने अपनी प्रतिभा, पेशा, धन और प्रसिद्धि का इस्तेमाल तमिल लोगों के कल्याण के लिए किया है।

बैठक में पारित किए गए एक प्रस्ताव में कहा गया है, "जीसी सदस्यों के आग्रह पर कमल हासन आज से एमएनएम के स्थायी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।"

इसके अलावा, पार्टी ने सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी से संबंधित किसी भी मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया।

पार्टी ने कहा कि इसमें चुनावी गठबंधन, चुनाव की रणनीति बनाने और उम्मीदवारों के चयन समेत अन्य सभी मामले शामिल हैं, जिन पर वह निर्णय ले सकते हैं।

बैठक में कई अन्य प्रस्तावों को भी पारित किया गया, जिसमें केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा तमिल लोगों पर "हिंदी और संस्कृत" थोपने के किसी भी प्रयास का विरोध करना शामिल है।

एमएनएम ने कहा कि वह इस तरह के किसी भी कदम का विरोध करेगा।

अगले दो महीनों में राज्य विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है। पार्टी ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए धन और उपहार के वितरण पर रोक लगाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\