ताजा खबरें | कमल हासन तथा तीन अन्य सांसदों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए कमल हासन तथा तीन अन्य सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए कमल हासन तथा तीन अन्य सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने पर मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन तथा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की राजाथी, एस आर शिवलिंगम और पी विल्सन को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

इन सभी ने तमिल में शपथ ली।

सफेद रंग की शर्ट और काली पैंट पहने कमल हासन का सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपा कर स्वागत किया। उन्हें हाल में राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।

पी विल्सन का उच्च सदन में यह दूसरा कार्यकाल होगा।

हासन, राजाथी, एस आर शिवलिंगम तथा पी विल्सन उच्च सदन में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के छह सदस्यों का उच्च सदन में कार्यकाल पूरा हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\