देश की खबरें | कल्याण बनर्जी ने चौहान पर अमीरों के लिए काम करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अमीरों के लिए काम करने का आरोप लगाया और पश्चिम बंगाल के लिए लंबित केंद्रीय निधि को लेकर सरकार की आलोचना की।

नयी दिल्ली, 25 मार्च तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अमीरों के लिए काम करने का आरोप लगाया और पश्चिम बंगाल के लिए लंबित केंद्रीय निधि को लेकर सरकार की आलोचना की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए तृणमूल सांसद से उनके बयान के लिए माफी की मांग की है।

बनर्जी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाईजी) जैसी योजनाओं के तहत केंद्रीय धनराशि पिछले तीन वर्षों से लंबित है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘शिवराज सिंह चौहान अमीरों के दलाल हैं... वह गरीबों के लिए काम नहीं करते और इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें पिछले तीन वर्षों से धन नहीं दिया गया है। वे कह रहे हैं कि कुछ विसंगतियां हैं... (मनरेगा के तहत) 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड हैं... हमने उनसे फर्जी कार्डों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही आगे बढ़ाने के लिए कहा है, लेकिन वे पश्चिम बंगाल के 10 करोड़ लोगों को धन से वंचित नहीं कर सकते।’’

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को धनराशि जारी नहीं की गई क्योंकि भाजपा 2021 के विधानसभा चुनाव जीतने में विफल रही।

भाजपा नेता और कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बनर्जी के आरोपों को खारिज किया और कहा कि तृणमूल नेता को असंसदीय का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट