जरुरी जानकारी | कलपतारु का शेयर पहले दिन के कारोबार में सपाट खुलने के बाद पांच प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट डेवलपर कल्पतरु लिमिटेड के शेयर ने मंगलवार को 414 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले बाजार में सपाट रुख के साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में यह करीब पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, एक जुलाई रियल एस्टेट डेवलपर कल्पतरु लिमिटेड के शेयर ने मंगलवार को 414 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले बाजार में सपाट रुख के साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में यह करीब पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 414.10 रुपये पर कारोबार शुरू किया। दिन में, इसने गति पकड़ी और निर्गम मूल्य के मुकाबले 9.42 प्रतिशत चढ़कर 453 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया। अंत में यह 4.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 433.80 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में, शेयर 414 रुपये के निर्गम मूल्य के बराबर सूचीबद्ध हुआ। बाद में, यह दिन के कारोबार में 9.37 प्रतिशत बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 452.80 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 4.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 432.95 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,932.55 करोड़ रुपये रहा।

पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन कल्पतरु लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 2.26 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने आईपीओ के लिए 387-414 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

आईपीओ पूरी तरह से 1,590 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम था। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं थर। कंपनी आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल ऋण के भुगतान और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

कल्पतरु देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से है। इसकी महाराष्ट्र में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें