देश की खबरें | पिथौरागढ में काली नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में काली नदी के शुक्रवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने के बाद अधिकारियों को उसके किनारे बसे गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं ।
पिथौरागढ, 18 जून उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में काली नदी के शुक्रवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने के बाद अधिकारियों को उसके किनारे बसे गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं ।
पिथौरागढ के जिलाधिकारी आनंद स्वरूप ने कहा कि नदी 889.60 मीटर पर बह रही है जबकि उसका खतरे का निशान 890 मीटर पर है ।
उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर को देखते हुए धारचूला से झूलाघाट के बीच अलर्ट जारी कर दिया गया है और अधिकारियों से आसपास के गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा गया है ।
स्वरूप ने बताया कि धारचूला, डीडीहाट और पिथौरागढ के उपजिलाधिकारियों को इसका दायित्व सौंपा गया है ।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश देने के अलावा सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से काली नदी पर बने पुलों से आवाजाही अस्थाई रूप से रोक दिया गया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)