खेल की खबरें | ज्योति ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाधा दौड़ की स्टार धाविका ज्योति याराजी ने फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गुरुवार को यहां महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में शीर्ष स्थान के साथ इस प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

रांची, 18 मई बाधा दौड़ की स्टार धाविका ज्योति याराजी ने फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गुरुवार को यहां महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में शीर्ष स्थान के साथ इस प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

बुधवार को महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली आंध्र की ज्योति ने 23.42 सेकंड के समय के साथ 200 मीटर में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने इस दौरान 12 से 16 जुलाई तक होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का क्वालिफिकेशन समय भी हासिल किया। इसका क्वालिफिकेशन समय 23.50 सेकंड है।

इस चैम्पियनशिप के लिए हालांकि उनके चयन की पुष्टि बाद में होगी। महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन एएफआई (भारतीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप) की चयन समिति द्वारा एथलीटों की पदक संभावनाओं सहित विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

इस स्पर्धा में तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन  23.61 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही।

असम के अमलान बोरगोहेन ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में 20.83 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह हालांकि एएफआई की एशियाई चैंपियनशिप के 20.61 सेकंड के क्वालीफिकेशन समय को हासिल करने से चूक गये।

अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव ने भी गुरुवार को प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 83.40 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता।उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 82.54 मीटर था। मनु डीपी ने 82.95 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

पांच एथलीटों ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में एएफआई के एशियाई चैंपियनशिप के दो मिनट 05.74 सेकंड से कम समय लिया। इस दौड़ को दिल्ली की चंदा ने जीता।

सुबह के सत्र में उत्तर प्रदेश के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वह इस आयोजन में 10,000 मीटर दौड़ में भी पीला तमगा हासिल कर चुके है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड