देश की खबरें | न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

भोपाल, 17 जुलाई न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का 29वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह इस वर्ष मई से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद संभाल रहे थे।

राज्य के मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी एक अधिसूचना पढ़कर सुनाई, जिसमें न्यायमूर्ति सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की जानकारी दी गई।

दिल्ली में 26 दिसंबर 1964 को जन्मे मुख्य न्यायाधीश सचदेवा ने 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि डिग्री पूरी की और उसी वर्ष वकालत शुरू की।

उन्होंने 1985 में दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स (ऑनर्स पाठ्यक्रम) में स्नातक किया और 1988 में राष्ट्रीय राजधानी स्थित ‘कैंपस लॉ सेंटर’ से ‘बैचलर ऑफ लॉ’ की डिग्री प्राप्त की।

एक अगस्त 1988 को वह दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट