देश की खबरें | न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को शुक्रवार को इसका कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को शुक्रवार को इसका कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि न्यायमूर्ति सबीना 21 जनवरी को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण करेंगी।

न्यायमूर्ति सैयद 62 वर्ष की आयु पूरी करने के कारण शुक्रवार को सेवानिवृत्त होंगे।

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सैयद की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप 21 जनवरी से प्रभावी होगी।’’

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है जबकि उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के लिए सेवानिवृत्ति की आयुसीमा 62 वर्ष है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\