देश की खबरें | न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन डीईआरसी के नये अध्यक्ष नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन को दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन को दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति की आयु (65 साल) पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) एस. एस. चौहान ने इस महीने की शुरुआत में आयोग का अध्यक्ष पद छोड़ दिया, जिसके कारण इस तीन सदस्यीय पैनल में सिर्फ एक सदस्य रह गए थे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार ने दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) के नये अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। निर्बाध और सस्ती बिजली आपूर्ति दिल्ली सरकार की अहम प्राथमिकता है। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

हसनैन की नियुक्ति के साथ ही उम्मीद है कि डीईआरसी जल्द ही साल 2021-22 के लिए दिल्ली की बिजली दरों की घोषणा करेगी, जो सामान्य रूप से एक अप्रैल से पहले की जाती है।

दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येन्द्र जैन ने विश्वास जताया कि हसनैन के नेतृत्व में डीईआरसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेगा।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, हसनैन 2008 से जनवरी 2020 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायाधीश थे। डीईआरसी के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का चयन करने की खातिर दिल्ली सरकार ने चयन समिति का गठन किया था।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनिश्वर नाथ भंडारी ने न्यायमूर्ति हसनैन के नाम की अनुशंसा करते हुए कहा कि वह संस्थान के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे।

डीईआरसी के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) एस. एस. चौहान भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायाधीश थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\