देश की खबरें | न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर बुधवार को पद की शपथ दिलाई गई जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या अब 48 हो गई है।

नयी दिल्ली, 17 मई न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर बुधवार को पद की शपथ दिलाई गई जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या अब 48 हो गई है।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने अन्य न्यायाधीशों और वकीलों की उपस्थिति में अदालत परिसर में शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा को शपथ दिलाई।

केंद्र ने 15 मई को उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की थी।

केंद्रीय कानून मंत्रालय में न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा को दो साल की अवधि के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की गई थी।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने उनके नाम की सिफारिश करते हुए कहा था कि निर्णय मूल्यांकन समिति ने उनके द्वारा लिखे गए फैसलों को ‘‘उत्कृष्ट’’ करार दिया है।

न्यायाधीश यानी ‘‘स्थायी न्यायाधीश’’ के रूप में पदोन्नत करने से पहले आम तौर पर दो साल की अवधि के लिए अतिरिक्त न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्ति की जाती है।

उच्च न्यायालय में वर्तमान में 10 महिला न्यायाधीशों सहित 48 न्यायाधीश हैं, जबकि कुल 60 न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\