खेल की खबरें | जुरेल का दूसरा अर्धशतक, जायसवाल और ईश्वरन का भी पचासा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ए के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने सोमवार को यहां सपाट बल्लेबाजी ट्रैक का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़े जिससे इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला अनौपचारिक ‘टेस्ट’ ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

कैंटरबरी, दो जून भारत ए के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने सोमवार को यहां सपाट बल्लेबाजी ट्रैक का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़े जिससे इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला अनौपचारिक ‘टेस्ट’ ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

इंग्लैंड लायंस के निचले क्रम ने डटकर खेलते हुए भारत ए के गेंदबाजों को हताश किया जिससे मेजबान टीम ने पहले सत्र के दौरान पहली पारी में 587 रन बनाकर 30 रन की बढ़त के साथ दबदबा बनाया।

फिर यशस्वी जायसवाल (60 गेंद में 64), कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (87 गेंद में 68), ध्रुव जुरेल (नाबाद 53) और नीतिश कुमार रेड्डी (47 गेंद में नाबाद 52) ने अर्धशतक बनाकर नॉर्थम्पटन में छह जून से शुरू होने वाले दूसरे ‘टेस्ट’ से पहले आत्मविश्वास हासिल किया।

भारत ए ने अंतिम दिन 41 ओवर में दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रन बना लिए थे जिसके बाद मैच खत्म कर दिया गया तब 25 ओवर बचे थे।

इंडिया ए के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने रेड्डी को चौथे नंबर पर भेजा क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट में उनका खेलना लगभग तय है।

इसी तरह पहली पारी में 94 रन बनाने वाले जुरेल ने मैच में अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। अगर टीम प्रबंधन इस तरह से ही सोचे तो जुरेल के पास पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेलने की तकनीक है।

दूसरी पारी की शुरुआत जायसवाल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हुल की गेंद पर छक्का लगाकर की। लंच के बाद के सत्र में जायसवाल और ईश्वरन ने आठ आठ चौके लगाए।

पिच में कुछ खास नहीं था और इंग्लैंड लायंस की गेंदबाजी भी भारतीय आक्रमण की तरह ही औसत दर्जे की थी जिसमें कोई भी बल्लेबाजों को किसी तरह की परेशानी में नहीं डालना चाहता था।

टेस्ट टीम के सदस्यों के लिए कुछ रन जुटाना महत्वपूर्ण था इसलिए टीम प्रबंधन परिणाम से संतुष्ट होगा।

रेड्डी ने क्रीज पर पूरा आनंद लिया और तीन बड़े छक्के लगाए। जुरेल ने कट और ड्राइव के साथ पुल शॉट भी लगाए।

पहली पारी में 92 रन बनाने वाले सरफराज खान और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को बल्लेबाजी का पर्याप्त समय मिल गया था, इसलिए उन्हें उनके सामान्य नंबरों पर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया। नायर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

इससे पहले इंग्लैंड लायंस ने सात विकेट पर 527 रन से शुरूआत की और उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने 60 रन जुटाए।

एडी जैक (25 रन) और अजीत सिंह डेल (नाबाद 27 रन) ने भारत ए के गेंदबाजों को हताश करते हुए अंतिम विकेट के लिए 49 रन जोड़े।

इंग्लैंड लायंस की पारी में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाजों टॉम हेन्स (171 रन), मैक्स होल्डन (101 रन) और डेन मूसले (113 रन) के शतक शामिल रहे।

भारत ए के लिए मुकेश कुमार ने अन्य गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 92 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि शार्दुल ठाकुर (28 ओवर में 105 रन देकर दो विकेट) ने अपने ज्यादातर स्पैल में निराश किया।

हर्षित राणा ने तेजी से गेंद डाली और 27 ओवर में 99 रन देकर एक विकेट झटका। भारत के लिए राहत की बात यही रही कि उसे सभी गेंदबाजों ने कुछ न कुछ कमाल दिखाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस