जरुरी जानकारी | ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड का शुद्ध लाभ कई गुना होकर 63.60 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड (जेडब्ल्यूएल) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना होकर 63.60 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड (जेडब्ल्यूएल) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना होकर 63.60 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध लाभ 13.41 करोड़ रुपये था।

जेडब्ल्यूएल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 755.41 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 296.57 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक लोहिया ने कहा, ‘‘...कंपनी का कारोबार मजबूती से बढ़ रहा है। हमारा राजस्व 753.19 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 155 प्रतिशत अधिक है।’’

ज्यूपिटर वैगन लि. मालगाड़ियों के डिब्बे आदि का विनिर्माण करने वाली निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। कंपनी के कारखाने कोलकाता, जमशेदपुर, इंदौर और जबलपुर में स्थित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\