खेल की खबरें | जूनियर राष्ट्रीय तैराकी : नीना वेंकटेश ने 50 मीटर बटरफ्लाइ में नया रिकॉर्ड बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तैराक नीना वेंकटेश ने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में मंगलवार को 50 मीटर बटरफ्लाइ ग्रुप एक बालिका वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ।

भुवनेश्वर, 19 जुलाई तैराक नीना वेंकटेश ने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में मंगलवार को 50 मीटर बटरफ्लाइ ग्रुप एक बालिका वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ।

कर्नाटक में जन्मी इस तैराक ने 28 . 27 सेकंड की टाइमिंग निकालकर अपना ही 28 .51 का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने पिछले साल बेंगलुरू में बनाया था ।

बंगाल की निलाबजा घोष दूसरे और पंजाब की जसनूर कौर तीसरे स्थान पर रही ।

वहीं ग्रुप दो बालिका वर्ग में कर्नाटक की धिनिधि ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता ।

उन्होंने 29 . 45 सेकंड का तनीशी गुप्ता का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा ।

तनीशी को रजत और महाराष्ट्र की अनन्या नायक को कांस्य पदक मिला ।

लड़कों के 200 मीटर बैकस्ट्रोक ग्रुप एक में कर्नाटक के उत्कर्ष संतोष पाटिल को स्वर्ण, गुजरात के देवांश परमार को रजत और तमिलनाडु के नितिक एच को कांस्य पदक मिला ।

लड़कियों के 200 मीटर बैकस्ट्रोक ग्रुप एक में कर्नाटक की रिधिमा वीरेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया । गोवा की संजना प्रभुगांवकर दूसरे और महाराष्ट्र की पलक जोशी तीसरे स्थान पर रही ।

कर्नाटक 62 पदक जीतकर शीर्ष पर है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू