देश की खबरें | जूनियर एशिया कप हॉकी : भारत ने जापान को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओमान में चल रहे जूनियर एशिया कप में पूल ए के दूसरे मैच में जापान को 3 . 1 से हरा दिया ।
नयी दिल्ली, 25 मई भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओमान में चल रहे जूनियर एशिया कप में पूल ए के दूसरे मैच में जापान को 3 . 1 से हरा दिया ।
भारत के लिये अराइजीत सिंह हुंडल (36वां), शारदानंद तिवारी (39वां) और उत्तम सिंह (56वां) ने गोल दागे । वहीं जापान के लिये कुंपेइ यासुडा (19वां) ने गोल किया ।
भारत की यह लगातार दूसरी जीत है ।
भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से दबाव बनाना शुरू कर दिया था हालांकि जापान को पहली सफलता मिली । पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी । दूसरे क्वार्टर में जापान के लिये यासुडा ने गोल किया ।
हाफटाइम के बाद जापान ने शुरूआत में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारत ने वापसी करते हुए बराबरी का गोल दागा ।
इसके बाद भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले जिस पर शारदानंद ने गोल करके बढत दिलाई । आखिरी क्वार्टर में उत्तम सिंह ने पेनल्टी पर गोल करके बढत दो गोल की कर दी ।
भारत का सामना 27 मई को पाकिस्तान से और 28 मई को थाईलैंड से होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)