देश की खबरें | सोलह जून : पहली बार किसी महिला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 16 जून की तारीख पर कई घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना छह दशक से ज्यादा पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

नयी दिल्ली, 15 जून इतिहास में 16 जून की तारीख पर कई घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना छह दशक से ज्यादा पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को से 16 जून 1963 को अंतरिक्ष यान - वोस्तोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर अपना सफर शुरू किया था। दुनिया में किसी भी महिला की यह अंतरिक्ष के लिए पहली उड़ान थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1779 : स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।

1911 : न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।

1925 : स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास का निधन

1963 : रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

1979 : सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

1992 : ब्रिटेन की राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। 'डायना - ए ट्रू स्टोरी' पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।

2008 : कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।

2012 : चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।

2012 : अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर लौटा।

2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमा में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

2020: देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 3,43,091, मृतक संख्या 9,900 हुई।

2021: बाइडन-पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन के पहले दौर की वार्ता समाप्त।

2023: दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी (एनएमएमएल) का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी’ किया गया।

2024: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शतकीय पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट