जरुरी जानकारी | आशियाना हाउसिंग की जून तिमाही की बिक्री बुकिंग 83 प्रतिशत बढ़कर 431 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग लिमिटेड की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 83 प्रतिशत बढ़कर 430.97 करोड़ रुपये रही। मांग बढ़ने से कंपनी की बिक्री बुकिंग बढ़ी है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग लिमिटेड की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 83 प्रतिशत बढ़कर 430.97 करोड़ रुपये रही। मांग बढ़ने से कंपनी की बिक्री बुकिंग बढ़ी है।

एक साल पहले इसी अवधि में उसकी बिक्री बुकिंग 235.32 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 5.95 लाख वर्ग फुट की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 4.42 लाख वर्ग फुट थी।

देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग ने बीते वित्त वर्ष (2024-25) में 1,936.75 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं।

आशियाना हाउसिंग ने हाल ही में भिवाड़ी के सेक्टर 24 में अपनी प्रमुख आवासीय परियोजना ‘आशियना तरंग’ का छठा चरण पेश किया है।

कुल 2.71 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना में 192 प्रीमियम अपार्टमेंट होंगे। कंपनी इसमें से 117 अपार्टमेंट पहले ही बेच चुकी है, जिससे 68.23 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व प्राप्त हुआ है।

इस छठे चरण की परियोजना के मई 2028 में पूरा होने का अनुमान है।

कंपनी, समूह आवास परियोजनाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास निर्माण में एक प्रमुख कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड