विदेश की खबरें | बार्सिलोना में जून, 2025 का महीना 100 साल में सबसे गर्म रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरिस, एक जुलाई (एपी) स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने मंगलवार को कहा कि बार्सिलोना में जून का महीने 100 साल में सबसे गर्म दर्ज किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेरिस, एक जुलाई (एपी) स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने मंगलवार को कहा कि बार्सिलोना में जून का महीने 100 साल में सबसे गर्म दर्ज किया गया है।

बार्सिलोना की कैन फैबरा वेधशाला ने औसत तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जोकि 1914 के बाद से सर्वाधिक है। इससे पहले बार्सिलोना में जून में सबसे अधिक गर्मी 2003 में दर्ज की गई थी जब औसत तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम केंद्र ने कहा कि सोमवार 30 जून को इस महीने में किसी एक दिन में सबसे अधिक तापमान (37.9 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

बार्सिलोना आमतौर पर स्पेन की भीषण गर्मी से बचा रहता है, क्योंकि यह शहर पहाड़ियों और भूमध्यसागर के बीच, स्पेन के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित है। लेकिन इस साल देश के अधिकांश हिस्से पहली लू की चपेट में आ गए हैं।

मंगलवार को यूरोपीय संघ के कई देशों में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियां प्रभावी रहीं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हालात में सुधार होने लगा है।

पेरिस में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और बेल्जियम तथा नीदरलैंड में भी असामान्य रूप से अधिक तापमान बना रहने का अनुमान है। इसके विपरीत, पुर्तगाल में तापमान गिर रहा है।

स्पेन में शनिवार को जून महीने के लिए एक नया रिकॉर्ड बना जब देश के दक्षिणी प्रांत हुएलवा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को देश का औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1950 के बाद से अब तक का सबसे ऊंचा औसत तापमान है।

बार्सिलोना में स्पेन की मौसम सेवा के क्षेत्रीय प्रतिनिधि रेमन पास्कुअल ने मंगलवार को कहा, ‘‘हम इन तापमानों को इसलिए देख रहे हैं क्योंकि हम गर्मियों की शुरुआत में ही एक बहुत तीव्र लू (हीट वेव) का सामना कर रहे हैं और इसका संबंध स्पष्ट रूप से वैश्विक तापवृद्धि (ग्लोबल वॉर्मिंग) से है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल