देश की खबरें | 20 जुलाई : चांद की सतह पर मनुष्य का पहला कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह वही तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह वही तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।

16 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो 11 चार दिन का सफर पूरा करके 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर पहुंचा। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1654 : आंग्ल-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।

1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।

1847 : जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।

1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।

1951 : जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये।

1956 : फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1969 : नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा।

1997 : तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।

2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत।

2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।

2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू