जरुरी जानकारी | न्यायधीश ने एप्पल से उसके एप स्टोर पर पकड़ ढीली करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस तरह का बदलाव यदि एप्पल के एप स्टोर में होता है तो इससे एप तैयार करने वालों के अरबों डालर बचेंगे और वह दाम कम करने के लिये प्रोत्साहित होंगे जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।

इस तरह का बदलाव यदि एप्पल के एप स्टोर में होता है तो इससे एप तैयार करने वालों के अरबों डालर बचेंगे और वह दाम कम करने के लिये प्रोत्साहित होंगे जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।

न्यायधीश का यह निर्णय शुक्रवार को एपिक गेम्स के प्रतिस्पर्धा रोधी मामले में आया है। एपिक गेम्स को फोर्टनाइट निर्माता के तौर पर जाना जाता है। दुनियाभर में करीब 40 करोड़ लोग इस वीडियो गेम को खेलते हैं।

संघीय अदालत के इस फैसले के बाद शुक्रवार दोपहर कारोबार में एप्पल के शेयर दो प्रतिशत से अधिक नीचे चल रहे थे। निवेशकों को लगता है कि इस फैसले से कंपनी की वार्षिक आय में अरबों डालर का नुकसान हो सकता है।

एप्पल उसके स्टोर में रखी जाने वाली एप के जरिये होने वाले लेनदेन पर 30 प्रतिशत तक कमीशन लेता है। इस तरह के लेनदेन में गीत संगीत, मूवी सहित नेटफ्लिक्स या स्पॉटीफाई सब्स्क्रिप्शन आदि डिजिटल लेनदेन शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े