जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 85 प्रतिशत घटकर 474 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस्पात बनाने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 85.50 प्रतिशत घटकर 474 करोड़ रह गया। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ घटा है।
नयी दिल्ली, 20 जनवरी इस्पात बनाने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 85.50 प्रतिशत घटकर 474 करोड़ रह गया। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ घटा है।
कंपनी मे शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले साल इसी दौरान 4,516 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 39,322 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी दौरान 38,225 करोड़ रुपये थी।
वहीं कंपनी का व्यय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 38,288 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 31,986 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में अब भी जहर, लगातार 5वें दिन 'खराब' श्रेणी में AQI; गर्मी बढ़ने से बढ़ीं मुश्किलें (Watch Video)
West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Key Players To Watch Out: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
Silver Rate Today, February 26, 2026: चांदी की कीमतों में मामूली तेजी, दिल्ली से चेन्नई तक ₹2.88 लाख के पार पहुंचा भाव; चेक करें अपने शहर के रेट्स
West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Weather Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल
\