जरुरी जानकारी | जेएसपीएल का दूसरी तिमाही इस्पात उत्पादन 18 प्रतिशत बढ़कर 23.5 लाख टन पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की कंपनी जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने मंगलवार को कहा कि जुलाई से सितंबर 2020 तिमाही में उसका एकीकृत इस्पात उत्पादन एक साल पहले की इसी अवधि के उत्पादन के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़कर 23.50 लाख टन पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर निजी क्षेत्र की कंपनी जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने मंगलवार को कहा कि जुलाई से सितंबर 2020 तिमाही में उसका एकीकृत इस्पात उत्पादन एक साल पहले की इसी अवधि के उत्पादन के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़कर 23.50 लाख टन पर पहुंच गया।

कंपनी ने बयान में कहा है कि दूसरी तिमाही में उसकी बिक्री भी 30 प्रतिशत उछलकर 24.10 लाख टन तक पहुंच गई। इससे एक साल पहले जुलाई से सितंबर अवधि के दौरान कंपनी का उत्पादन 19.90 लाख टन रहा था जबकि बिक्री 18.50 लाख टन रही थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.

कंपनी के मुताबिक तिमाही दर तिमाही आधार पर उसका उत्पादन दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 23.50 लाख टन रहा है। वहीं अप्रैल- जून तिमाही में 20.70 लाख टन बिक्री के मुकाबले जुलाई सितंबर 2020 तिमाही में 24.10 लाख टन की बिक्री की गई।

बयान में कहा गया है कि इस दौरान इस्पात का निर्यात 7.40 लाख टन का हुआ जो कि उसकी कुल बिक्री में 38 प्रतिशत का योगदान है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

ओपी जिंदल समूह की कंपनी जेएसपीएल की इस्पात, बिजली, खनन और ढांचागत क्षेत्र में मौजूदगी है। कंपनी को पिछले सप्ताह ही भारतीय रेलवे से रेल आपूर्तिकर्ता कंपनी का दर्जा प्राप्त हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\