जरुरी जानकारी | जेएसपीएल को जिंदल पावर के लिए वर्ल्डवन से 7,401 करोड़ रुपये की संशोधित पेशकश मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) को अपनी अनुषंगी जिंदल पावर लि. (जेपीएल) की हिस्सेदारी के लिए वर्ल्डवन प्राइवेट लि. से 7,401 करोड़ रुपये की संशोधित पेशकश मिली है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) को अपनी अनुषंगी जिंदल पावर लि. (जेपीएल) की हिस्सेदारी के लिए वर्ल्डवन प्राइवेट लि. से 7,401 करोड़ रुपये की संशोधित पेशकश मिली है।

इससे पहले जेएसपीएल ने अपनी अनुषंगी जेपीएल में अपनी 96.42 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश के लिए वर्ल्डवन प्राइवेट लि. की 3,015 करोड़ रुपये की पेशकश को स्वीकार करने की घोषणा की थी। यह विनिवेश जेएसपीएल की लगातार अपने ऋण के बोझ और कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने और इस्पात कारोबार पर ध्यान देने की रणनीति के अनुरूप है।

जेएसपीएल ने बयान में कहा, ‘‘कई दौर की बातचीत के बाद जेएसपीएल और उसके सौदा सलाहकार सफलतापूर्वक बातचीत को संशोधित पेशकश पर लाने में सफल रहे।’’

अब वर्ल्डवन जेपीएल में जेएसपीएल के सभी इक्विटी शेयर और विमोच्य तरजीही शेयर करीब 7,401 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

कंपनी ने बताया कि इस 7,401 करोड़ रुपये में से 3,015 करोड़ रुपये का भुगतान नकद में किया जाएगा। वहीं 4,386 करोड़ रुपये का निपटान जेएसपीएल की देनदारियों तथा प्रतिबद्धताओं के पूर्वानुमान तथा अधिग्रहण के रूप में होगा।’’

जेएसपीएल ने कहा कि उसने निवेशकों विशेषकर अल्पांश शेयरधारकों के हितों के संरक्षण के लिए जेपीएल का ऊंचा संभावित मूल्य निकालने को प्रतिस्पर्धी बोली प्रकिया का भी फैसला किया है।

कंपनी ने कहा कि यदि बोली प्रक्रिया के दौरान उसे वर्ल्डवन की 7,401 करोड़ रुपये की पेशकश से अधिक की बोली मिलती है, तो वह उसे स्वीकार करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट