विदेश की खबरें | जोवेनेल मोइसे की पत्नी हैती लौटीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मार्टिने ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। वह काला परिधान और काला मास्क पहने अपने निजी विमान से उतरीं। उन्होंने इस दौरान काले रंग की बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी।

मार्टिने ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। वह काला परिधान और काला मास्क पहने अपने निजी विमान से उतरीं। उन्होंने इस दौरान काले रंग की बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी।

हैती के सरकारी प्रवक्ता इजराइल कांतावे ने बताया कि मियामी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मार्टिने हैती पहुंच गई हैं।

मार्टिने ने इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल से ट्वीट किया था कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनके पति ‘‘उनसे एक भी शब्द कहे बिना’’ इस दुनिया से चले गए। उन्होंने लिखा, ‘‘यह दर्द कभी कम नहीं होगा।’’

उनके हैती लौटने के बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई थी।

एक करोड़ 10 लाख से अधिक आबादी वाले इस देश में कुछ विशेषज्ञ मार्टिने के इतनी जल्दी और अचानक लौटने से हैरान हैं तथा उनके मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या मार्टिने की देश की राजनीति में शामिल होने की योजना है।

हैती के एक विशेषज्ञ और ड्यूक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लॉरेंट डबॉइस ने कहा, ‘‘उनका लौटना इस बात का संकेत हो सकता है कि उनका (मार्टिने) कोई न कोई भूमिका निभाने का इरादा है। वह किसी न किसी तरह हस्तक्षेप कर सकती हैं।’’

मार्टिने ऐसे समय में हैती लौटी हैं, जब अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों के एक समूह ने कुछ ही घंटे पहले एक बयान जारी किया, जिसमें वे सैन्य एवं पुलिस के समर्थन से देश का नेतृत्व कर रहे अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउडे जोसफ को नजरअंदाज करते हुए प्रतीत हुए।

जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, स्पेन, अमेरिका, फ्रांस, यूरोपीय संघ के राजदूतों और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के समूह ने अपने बयान में जोसफ के नाम का उल्लेख कहीं नहीं किया।

समूह ने ‘‘सर्वसम्मति से एक समावेशी सरकार’’ बनाने की अपील की और कहा ‘‘वह नामित प्रधानमंत्री एरियल हेनरी को इस तरह की सरकार बनाने के लिए सौंपे गए मिशन को जारी रखने के लिए दृढ़ता से प्रोत्साहित करता है।’’

हेनरी को मोइसे ने अपनी हत्या से पहले प्रधानमंत्री नामित किया था।

डबॉइस ने कहा कि मौजूदा हालात में मार्टिने की वापसी का असर पड़ सकता है।

हैती में प्राधिकारी कोलंबिया सरकार की मदद से जोवेनेल मोइसे की हत्या की जांच कर रहे है। कोलंबिया सरकार ने बताया कि हत्या में शामिल होने के संदेह में कम से कम 18 पूर्व कोलंबियाई सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। कम से कम तीन संदिग्ध मारे गए हैं और पुलिस ने कहा कि वह कई अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\