खेल की खबरें | जोशुआ डि सिल्वा ने खुलासा किया, कोहली ने कैसे उनकी मां का दिन बना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम क्वींस पार्क ओवल में चल रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट में वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाये है जिसमें विराट कोहली की 121 रन की पारी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है।

पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जुलाई भारतीय टीम क्वींस पार्क ओवल में चल रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट में वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाये है जिसमें विराट कोहली की 121 रन की पारी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है।

मैदान के अलावा क्रीज के बाहर भी इस 34 साल के भारतीय क्रिकेटर ने प्रभावित किया, जब वह कैरेबियाई विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा की मां से मिले। त्रिनिदाद के इस खिलाड़ी ने इस मुलाकात का जिक्र किया जिसमें उनकी मां कोहली से गले मिली। जोशुआ ने खुलासा किया कि इस मुलाकात से उनकी मां का दिन तो बना ही, पर साथ ही पूरे साल में उनके लिए इस मुलाकात से बेहतर चीज कुछ नहीं होगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी एक वीडियो में जोशुआ ने कहा कि उनकी मां अपने बेटे के बजाय इस भारतीय करिश्माई खिलाड़ी से मिलने के लिए स्टेडियम पहुंची थी।

जोशुआ ने कहा, ‘‘मेरी मां ने टेस्ट मैच से दो दिन पहले मुझसे कहा कि वह मैदान में मुझे देखने नहीं बल्कि विराट कोहली को देखने आयेंगी। यह थोड़ा मजाकिया सा था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और कुछ ऐसा हुआ कि वह (विराट) भी बस में था। ’’

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘इसलिये मैं गया और खिड़की पर खटखटाया। वह (विराट) बाहर आये और मेरी मां से मिले, जिससे मेरी मां का दिन बन गया और शायद पूरा साल बन गया। ’’

कोहली के जोशुआ की मां से मिलने के वीडियो में दिखा कि यह भारतीय बल्लेबाज मुस्कुराते हुए उनकी मां से गले मिल रहा था। जोशुआ की मां भी उनसे मिलकर काफी उत्साहित दिख रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी