विदेश की खबरें | जो बाइडन कोरोना वायरस से संक्रमित, बीमारी के मामूली लक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. करीन जीन-पियरे के मुताबिक बाइडन में कोविड-19 के बेहद मामूली लक्षण हैं और उन्होंने बीमारी की गंभीरता को कम करने के लिए निर्मित एंटीवायरल दवा पैक्सलोविड लेना शुरू कर दिया है।

करीन जीन-पियरे के मुताबिक बाइडन में कोविड-19 के बेहद मामूली लक्षण हैं और उन्होंने बीमारी की गंभीरता को कम करने के लिए निर्मित एंटीवायरल दवा पैक्सलोविड लेना शुरू कर दिया है।

प्रेस सचिव ने कहा कि बाइडन व्हाइट हाउस में ही पृथकवास में रहेंगे और वहीं से अपने संपूर्ण कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

करीन जीन-पियरे ने बताया कि बाइडन (79) लगातार व्हाइट हाउस के सदस्यों के साथ संपर्क में बने हुए हैं और पूर्वनियोजित अपनी सभी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर कंपनी की कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी।

कोरोना वायरस के दिन-प्रतिदिन बदलते हुए स्वरूपों के कारण अमेरिका में करीब ढाई साल के अंतराल के बाद जनजीवन सामान्य करने के प्रयासों के लिए इसे एक नयी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\