देश की खबरें | जोधपुर: रिश्वत लेने के आरोप में सरपंच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को जोधपुर के पास स्थित एक गांव के सरपंच को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

जोधपुर, 11 मार्च राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को जोधपुर के पास स्थित एक गांव के सरपंच को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

आरोपी ने अपने ग्राम परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा करके पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की थी।

एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, सरपंच को गांव के एक ट्यूबवैल पर पंप संचालक की पुन: तैनाती के एवज में शिकायतकर्ता से कथित रूप से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

एसीबी अधिकारियों को आरोपी के घर से अफीम भी बरामद हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

एसीबी के एएसपी भोपाल सिंह लखावत ने कहा कि शिकायतकर्ता देवाराम को जनता जल योजना के तहत जुलाई 2018 में गांव के श्मशान मैदान पर लगे ट्यूबवैल पर पंप संचालक के तौर पर अस्थायी तौर पर नियुक्ति दी गई थी।

उन्होंने कहा, '' उसकी सेवाएं 2020 में खत्म कर दी गई थीं। ऐसे में उसने जोधपुर के पास स्थित कनोडिया पुरोहितन के सरपंच संघ सिंह राजपुरोहित से पुन: नियुक्ति का अनुरोध किया था।''

लखावत ने कहा कि देवाराम ने सरपंच के खिलाफ एसीबी को शिकायत दी थी।

उन्होंने कहा कि एसीबी ने देवाराम को 10 हजार रुपये देकर बृहस्पतिवार सुबह आरोपी सरपंच के घर भेजा। सरपंच ने शिकायतकर्ता से घूस की रकम लेकर अपने बिस्तर के तकिया के नीचे रख ली।

अधिकारी ने कहा कि एसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी कर सरपंच को रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त