देश की खबरें | जोधपुर: भारत की आजादी को ‘भीख’ कहने पर कंगना के खिलाफ शिकायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता को कथित रूप से “भीख” बताने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई।

जोधपुर, 12 नवंबर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता को कथित रूप से “भीख” बताने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई।

अभिनेत्री ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि भारत को ‘‘1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी’’ और ‘‘जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली'’ जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई।

कंगना ने जिस टीवी चैनल पर यह टिप्पणी की थी उसका नाम भी शिकायत में दर्ज कराया गया है।

जोधपुर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मनीषा पंवार ने शिकायत में कहा कि कंगना रनौत ने अपने बयान के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लोगों का अपमान किया, जो “देशद्रोह की श्रेणी” के अंतर्गत आता है।

पंवार ने शिकायत में कहा, “पूरी दुनिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम और उसके सेनानियों को उच्च सम्मान से देखती है। यह भी एक सच्चाई है कि हजारों लोगों ने इस स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया और उनके बलिदान को ‘भीख’ बताकर उन्होंने शहीदों, उनके वंशजों और प्रत्येक भारतीय नागरिक का अपमान किया है।”

अभिनेत्री और चैनल दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पंवार ने कहा कि बयान से पता चलता है कि उन्हें संविधान और देश की आजादी के प्रामाणिक सबूतों का प्रति कोई सम्मान नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनका बयान एक सार्वजनिक मंच से “जानबूझकर उठाया गया कदम” था, जिससे भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, उन्होंने कहा कि उनका बयान “देशद्रोह की श्रेणी” के अंतर्गत आता है।

शास्त्री नगर पुलिस थाने के एसएचओ पंकज राज माथुर ने कहा कि शिकायत को जांच के लिये लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\