जेएनयूएसयू ने विवि प्रशासन से छात्रों के लिये मानसिक चिकित्सा हेल्पलाइन शुरू करने की मांग की

एक वक्तव्य में विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने कोरोना वायरस के बारे में सही जानकारी देने के लिए एक कोविड-19 पोर्टल शुरू किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि लॉकडाउन की वजह से अकादमिक गतिविधियां बंद होने के कारण तनाव ग्रस्त छात्रों के लिए मानसिक चिकित्सा हेल्पलाइन शुरू की जाए।

एक वक्तव्य में विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने कोरोना वायरस के बारे में सही जानकारी देने के लिए एक कोविड-19 पोर्टल शुरू किया है।

जेएनयूएसयू की अपील की पृष्ठभूमि में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का वह निर्देश है जिसमें सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों में मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन स्थापित करने को कहा गया है।

छात्र संघ ने कुलपति एम जगदीश कुमार को लिखे पत्र में कहा, “यह वास्तव में कठिन समय है। बहुत से छात्र मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अकादमिक नुकसान, भविष्य की चिंता, जिम्मेदारियां, घर पर रहने संबंधी समस्याओं से छात्र घिरे हैं।”

छात्र संघ ने मांग की है कि जेएनयू के छात्रों को यथासंभव मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज