देश की खबरें | झामुमो ने ईडी के सोरेन के दिल्ली स्थित आवास जाने पर सवाल उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सोमवार को दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के दौरे पर सवाल उठाया।

रांची, 30 जनवरी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सोमवार को दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के दौरे पर सवाल उठाया।

झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूछा, “जब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, तो वे कल दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर क्यों पहुंचे?”

उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान एजेंसी को 36 लाख रुपये बरामद हुए।

उन्होंने कहा, “क्या यह ईडी और बाबूलाल (मरांडी) जी द्वारा योजनाबद्ध नहीं था? वे उनके साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि हमारे मुख्यमंत्री किसी से नहीं डरते।”

बाबूलाल मरांडी झारखंड भाजपा अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में उनके दिल्ली स्थित घर की तलाशी के दौरान ईडी ने 36 लाख रुपये, एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी और कुछ “आपत्तिजनक” दस्तावेज जब्त किए।

सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स