देश की खबरें | झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय को निराश किया: जद(यू)

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल-यूनाइडेट (जद-यू) के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने रविवार को दावा किया कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय को निराश किया है।

जमशेदपुर, 10 नवंबर जनता दल-यूनाइडेट (जद-यू) के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने रविवार को दावा किया कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय को निराश किया है।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिकार ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन ने राज्य के कोल्हण क्षेत्र की 14 विधानसभा सीट में से किसी पर भी मुस्लिम उम्मीदवार को क्यों नहीं उतारा ?

बलियावी ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने ‘‘मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया’’।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ‘मॉब लिंचिंग’ के आरोपियों को दंडित करने में विफल क्यों रही? पिछले पांच वर्षों में मदरसा बोर्ड का गठन क्यों नहीं किया गया?’’

कोल्हण क्षेत्र में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं।

वह यहां जदयू उम्मीदवार सरयू राय का समर्थन करने आए थे। जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री सरयू रॉय इस बार जद(यू) के टिकट पर जमशेदपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\